Posts

Showing posts from May, 2021

'नारी का सम्मान'

 मत पूंछना स्त्री से.. उसकी खोई हुई पहचान... मत पूंछना स्त्री से.. उसके मन की उथल -पुथल.. बस निहारना स्नेह से.. सुर्ख आंखों के नीचें... गहरे से गड्ढों को... पुस्तैनी जागीर न.. समझ बैठना... किसी कोने में सड़ती.. तुम्हारी पहचान.. उसकी खोई हुई पहचान से... रूबरू होने में... हिचकिचाने लगेगी... जब तुम पहचानो.. क्या हैं स्त्री... 'नारी का सम्मान' उसव जैन✍️✍️✍️

'कोरोना हारेगा देश जीतेगा'

 ये वक्त गुजरेगा, हम जीतेगें, जरूर जीतेगें, पर हमें बचा के रखनी होगींं, थोड़ी मानवता, थोड़ा प्यार, जो शायद हम नफरतों के बाजार में बेच चुके थे, याद भी रखना होगा ये कठिन दौर, उन लोगों को याद रखना होगा, जो ऐसे वक्त में भी, अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुए, जब अन्धकार गहरा हो, तो समझ लो सुबह जल्दी ही होगीं।। 'कोरोना हारेगा देश जीतेगा' उसव जैन✍️✍️✍️