Posts

नारी शक्ति

 कितनी नादान होती हैं ये औरतें मान लेती हैं रसोई को अपनी किस्मत जब उनके पिता द्वारा चुने गये युवाओं को मान लेती हैं अपनी किस्मत औरतें मान लेती हैं समाज के  रीति-रिवाजों को अपनी किस्मत फिर महसूस करती हैं हमारी ड़ोर किसी ने पकड़ रखी हैं कितनी नादान होती हैं ये औरतें।। उसव जैन✍️✍️

'नारी का सम्मान'

 मत पूंछना स्त्री से.. उसकी खोई हुई पहचान... मत पूंछना स्त्री से.. उसके मन की उथल -पुथल.. बस निहारना स्नेह से.. सुर्ख आंखों के नीचें... गहरे से गड्ढों को... पुस्तैनी जागीर न.. समझ बैठना... किसी कोने में सड़ती.. तुम्हारी पहचान.. उसकी खोई हुई पहचान से... रूबरू होने में... हिचकिचाने लगेगी... जब तुम पहचानो.. क्या हैं स्त्री... 'नारी का सम्मान' उसव जैन✍️✍️✍️

'कोरोना हारेगा देश जीतेगा'

 ये वक्त गुजरेगा, हम जीतेगें, जरूर जीतेगें, पर हमें बचा के रखनी होगींं, थोड़ी मानवता, थोड़ा प्यार, जो शायद हम नफरतों के बाजार में बेच चुके थे, याद भी रखना होगा ये कठिन दौर, उन लोगों को याद रखना होगा, जो ऐसे वक्त में भी, अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुए, जब अन्धकार गहरा हो, तो समझ लो सुबह जल्दी ही होगीं।। 'कोरोना हारेगा देश जीतेगा' उसव जैन✍️✍️✍️